शामली: थानाभवन के प्राचीन कचोरी नाथ मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर उठाया धर्म लाभ
Shamli, Shamli | Jun 29, 2026 योगी बाबा सतीश नाथ की 21 दिनों की अग्नि तपस्या पूरी होने पर सोमवार को थानाभवन कस्बे के प्राचीन कचोरी नाथ मंदिर में विशाल भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। हजारों श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।