कोरांव: पसना शिरोखर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के पसना शिरोखर मोड के पास सोमवार रात एक बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे सवार को गंभीर चोटें आई। जानकारी के मुताबिक शिरोखर थाना कोरांव निवासी सुनील कुमार पुत्र लल्लन सिंह सोमवार रात करीब 8 बजे किसी काम से पसना शिरोखर मोड आ रहे थे।