मुज़फ्फरनगर: अवैध मिट्टी खनन पर किसान संगठनों में तकरार, भाकियू पर लगाए आरोप, डीएम को अधिकारियों की मौजूदगी और धमकी के सबूत सौंपे
अवैध मिट्टी खनन को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।धर्मेंद्र मलिक ने डीएम उमेश मिश्रा को एक ऑडियो सौंपा। जिसमें खतौली तहसील का एक कानूनगो कथित तौर पर एक किसान को धमका रहा है।