पीथमपुर: किराए के कमरे में मिला व्यक्ति का शव, साड़ी के फंदे पर लटका मिला।पीथमपुर के वार्ड नंबर 2 धन्नड़ में बीती रात 45 वर्षीय धर्मेंद्र लोधी (निवासी रायसेन) का शव उसके किराए के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो धर्मेंद्र पंखे के हुक से लटका मिला।