सिकंदरा: सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर बेखौफ दौड़ता ओवरलोड ई-रिक्शा, लटकते लोहे के एंगल देख सहमे राहगीर, जिम्मेदार बने तमाशबीन
सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर रविवार की शाम करीब 4 बजे यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। एक ई-रिक्शा चालक लोहे के भारी एंगल लादकर तेज गति से सड़क पर दौड़ता नजर आया। ई-रिक्शा में दोनों ओर लटकते लोहे के एंगल राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए थे। इस तरह ओवरलोडिंग कर ई-रिक्शा चलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किस