महनार: महनार थाना कांड संख्या 325/24 मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
महनार थाना की पुलिस ने कांड संख्या 325/24 मामले के एक अभियुक्त सहदेई के चकजमाल गांव निवासी। विनय मिश्रा के पुत्र रौशन मिश्रा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।बताया गया कि महनार के फतेहपुर कमाली निवासी रागनी देवी ने अपने पुत्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मामले में 4 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।