महनार: बाबू मुहल्ला वार्ड 17 और 23 में सड़क पर नाले का पानी जमा, लोगों को हो रही परेशानी
महनार नगर परिषद क्षेत्र के बाबू मुहल्ला वार्ड संख्या 17 एवं 23 के मुख्य सड़क पर नाला का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने के कारण स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन नगर कार्यपालक पदाधिकारी को देकर नाले की सफाई कराने की मांग किया है।