पलिया तहसील में बीते 14 जनवरी 2026 को हुए कंबल चोरी के मामले ने अब सियासी और प्रशासनिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण को लेकर अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही, अधिवक्ताओं ने पलिया एसडीएम व क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।