गुना: म्याना रेलवे अंडर ब्रिज बना मुसीबत, बारिश में पानी भरने से मरीज़ ले जा रही एंबुलेंस फंसी, डायल 112 के जवान बने मददगार
गुना जिले के म्याना में रेलवे अंडर ब्रिज में 27 अक्टूबर को दिन और रात में हुई बारिश के बाद कई फीट पानी भर गया। 27 अक्टूबर देर रात को मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस पानी भरने से रेलवे अंडर ब्रिज में फस गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 जवानों ने पहले मरीज को अस्पताल पहुंचाया। लोगों की मदद से फंसी हुई एंबुलेंस को निकाला। पुलिस की मदद से मरीज समय पर अस्पताल पहुंचा।