धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव लमिया के पास तेंदुआ दिखाई दिया, ग्राम प्रधान ने वीडियो किया वायरल
मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव लमिया के पास खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे ग्राम प्रधान जयकृत उर्फ हैप्पी ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया है कि वह एक शादी समारोह में गए थे, रविवार रात लगभग 12:00 बजे के आसपास में शादी समारोह से वापस लौटकर अपने घर आ रहे थे।