डोमचांच: डोमचांच में तालाब के किनारे गंदगी का अंबार
डोमचांच नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित तालाब के पास इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आसपास कचरे के ढेर और दुर्गंध से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को 4 भी बताया कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।