मोकामा: मोकामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mokameh, Patna | Jun 22, 2026 नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक तथा बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को लगभग 12 बजे मोकामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोकामा बाजार चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए और व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।