पंचकूला: चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर युवती के साथ मारपीट का मामला आया सामने, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार युवती ने दी शिकायत मेंं बताया कि वह सोलन से कार में आ रही थी। रास्ते में निर्माण कार्य चल रहा था। एक कार सवार के साथ उसकी बहस हो गई ओर 8 से 10 लोग आए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी सोने की चेन भी छीन ली।