डीडवाना के निकटवर्ती ग्राम आजवा के पास में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की पूरी जानकारी ली। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों का घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।