चम्पावत: नीड़ तल्ली में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का दिया संदेश
जिलाधिकारी चंपावत ने नीड़ तल्ली में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की पेयजल, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याओं को सुना। उन्होंने सरकार की होमस्टे, कृषि और उद्योग से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ स्वैच्छिक चकबंदी को अपनाने की सलाह दी। आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।