शिवपुरी जिले में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रृद्धा एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लुधावली स्थित अपना घर गौशाला में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी तथा पशुपालन विभाग के उप संचालक एल.आर.शर्मा, पार्षद विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।