रायसिंहनगर में युवा दिवस पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं एम.डी. कॉलेज रायसिंहनगर के विद्यार्थियों ने पुलिस थाना रायसिंहनगर का भ्रमण किया। सोमवार दोपहर 2:00 बजे थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, साइबर अपराध से बचाव, राजकॉप सिटीजन ऐप, नशे के दुष्प्रभाव तथा पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी।