शाहजहांपुर। थाना सिधौली क्षेत्र में एक युवक ने दोस्तों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना महुआ पाठक गांव की है। जहां आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने फूट-फूटकर रोते हुए बताया कि उसके दोस्तों ने उसके साथ धोखा किया है और वही उसकी मौत के जिम्मेदार हैं।