चम्पावत: टनकपुर में दश दिन तक रही रामलीला, दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी शामिल
टनकपुर में आयोजित दस दिवसीय रामलीला में भगवान श्रीराम के प्रसंगों का मंचन हुआ। विजयादशमी पर रावण पुतला दहन के साथ उत्सव मनाया गया। रामलीला कमेटी ने इसे धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा, जिसमें श्रीमद्भागवत कथा, डांडिया नाइट, उत्तराखंड डांस कॉम्पटीशन और निःशुल्क चिकित्सा शिविर शामिल थे।