पत्थलगांव: पाकरगांव में कांग्रेसियों ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने को लेकर पत्थलगांव में जोरदार धरना दिया, NH-43 पर किया चक्का
पत्थलगांव के पाकरगांव में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों और मजदूरों के साथ मिलकर लगभग चार घंटे तक धरना दिया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर उतरकर सांकेतिक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा