भीलवाड़ा: पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 9 से 15 अप्रैल तक होने वाली शिव महापुराण कथा की तैयारियों के लिए विधायक कार्यालय पर हुई बैठक
भीलवाड़ा। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 9 से 15 अप्रेल तक शिव महापुराण कथा का आयोजन आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड पर किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए शिवमहापुराण कथा आयोजन समिति की बैठक संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।