बाबई: आंचलखेड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपीयो ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मुकेश पिता विष्णु ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद चलते आरोपी बल्ला,राजेश और लक्ष्मी तीनों ने फरियादी से ग्राम आंचलखेड़ा में फरियादी के घर के सामने फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।