बाबई: कोटगांव मे आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी संजू पिता लालता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी रामलाल और चरकेश ने कोटगांव में शिव मंदिर के पास फरियादी से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।