बांधवगढ़: उमरिया जिले में गेहूं खरीदी जारी, 7215 किसानों से 26 हजार मीट्रिक टन से अधिक उपज खरीदी गई
उमरिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य लगातार जारी है।जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार अब तक 7215 किसानों से 26 हजार 448 दशमलव 9 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।जिले में कुल 34 खरीदी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। स्लॉट बुकिंग की संख्या 3452 दर्ज की गई है। वहीं 14 हजार 962 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है।