बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया पत्नी के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सोमवार को प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज रहा था जिसका प्रार्थी की पत्नी ने विरोध किया ।तो युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है ।