बरेली: हाफिजगंज में मां-बेटी को पीटकर घर से निकाला, सुभाषनगर थाने में की गई शिकायत
हाफिजगंज में बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और मासूम के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर सोमवार को शिकायती पत्र देकर सुभाषनगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सुभाषनगर के सनईया निवासी शाहीन ने बताया कि उनका विवाह पिछले साल हाफिजगंज के ग्राम बंजरिया में हुआ था।