बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रजत बिहार की रहने वाली महिला ने मुकदमे में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रजत विहार की रहने वाली महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उनकी बेटी आकांक्षा की उसके ससुरालियों द्वारा जलाकर हत्या कर दी गई थी।मामले की शिकायत उन्होंने बारादरी थाना पुलिस से की पुलिस ने मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया ।