शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पहले तो काफी खोजबीन की। जब किशोरी का कहीं कोई सुराग पता नहीं चला तो किशोरी के मां अपने परिजनों के संग सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए केहनीचक गांव के सन्नी दास के विरुद्ध शिकायत किया है।