कांग्रेस प्रखंड कार्यालय आलमनगर में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा विरोधी है, इसलिए वह नई नीति पर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा को खत्म करने पर तुली हुई है।