हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार करते हुए चार अलग-अलग कार्रवाई कर पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी के पास से पुलिस ने 188 ग्राम हीरोइन चिटा नशा 2 किलो 623 ग्राम अफीम और 45 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने जानकारी दी है।