सुपौल: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Supaul, Supaul | Jun 24, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सहरसा–सुपौल मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 भेलाही निवासी सुकन कामत (59 वर्ष) के रू