भोरे: लच्छीचक गांव में पुलिस की कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एनडीपीएस एक्ट कांड में फरार चल रहे एक अभिकित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।