बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जाम की समस्या के निराकरण के लिए बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर शहर में बढ़ती जाम की समस्या एवं अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा को लेकर नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार की शाम 04:00 बजे बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना, मुख्य सड़कों एवं चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाना तथा आमजन को राहत प्रदान करना रहा.