बेगूसराय: संयुक्त श्रम भवन में श्रमिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज संयुक्त श्रम भवन परिसर में ग्रामीण श्रमिकों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, श्रम कानूनों तथा सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था.