मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के नरसिंहबाग स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात के छात्र को चलती बस से धक्का देने का मामला सामने आया है। घटना में छात्र सत्यम कुमार का हाथ टूट गया। घायल छात्र का पहले सदर अस्पताल मधेपुरा में इलाज कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे Jan Nayak Karpoori Thakur Medical College and Hospital में भर्ती कराया।