चूरू: गांव मोलीसर छोटा में वन विभाग की टीम ने पैंथर का किया रेस्क्यू, 19 दिसम्बर से चल रहा था सर्च ऑपरेशन
Churu, Churu | Jan 13, 2026 चूरू सहित शेखावाटी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पैंथर की दहशत से जूझ रहे लोगों को मंगलवार शाम बड़ी राहत मिली, जब वन विभाग की 4 रेंज की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर का गांव मोलीसर छोटा के सरसों के खेत में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में डालकर चूरू वन विभाग कार्यालय लाया गया।