चूरू: एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास ट्रक से डोडा पोस्त की तस्करी करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jan 13, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान बिनोला पशु आहार से भरे ट्रक से डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने मौके से 2 तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया। सदर थानाधिकारी मोटाराम ने मंगलवार शाम बताया कि एसपी के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया है।