जगदीशपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनाथालय में योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में अनाथालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन बनाए रखना