बिसौली: बिसौली नगर और आसपास के गांवों में खूंखार पागल कुत्ते का कहर, 50 से ज्यादा लोगों को काटकर किया घायल
Bisauli, Budaun | Apr 20, 2026 बदायूं जनपद के बिसौली नगर सहित आसपास के कई गांवों में एक खूंखार पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते के हमले में अब तक 50 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया जा रहा है, जहां एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है।