चकाई: चंद्रमंडी में पति की फेसबुक आईडी हुई हैक,पत्नी की अश्लील तस्वीर कर रहे वायरल
Chakai, Jamui | Feb 8, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के एक युवक फेसबुक आईडी को साइबर अपराधियों ने हैक कर ली। और उसकी पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने एसपी को आवेदन देकर गुहार लगाया। उन्होंने बताया कि उसी के मोबाइल नंबर से साइबर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दिया है। एसपी ने बताया की पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।