मुरैना नगर: 5300 किमी की नेमि गिरनार धर्मयात्रा का मुरैना में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, जयघोष और एक किमी लंबे तिरंगे ने बढ़ाया गौरव।
दिल्ली से शुरू 5300 किमी नेमि गिरनार धर्मयात्रा का गुरुवार रात मुरैना पहुंचने पर जैन समाज ने भव्य स्वागत किया।ओवरब्रिज से बड़े जैन मंदिर तक पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष हुआ।भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा, गिरनार झांकी, करीब एक किमी तिरंगा और पंचरंगा ध्वज आकर्षण रहे।धर्मसभा में 20 जुलाई के गिरनार मोक्ष कल्याणक महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।