मड़िहान: मड़िहान क्षेत्र के देवपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन किसानों का गेहूं का बोझ व भूसा जलकर हुआ राख
देवपुरा गांव के बीचो-बीच रामदुलार सिंह और रमाशंकर सिंह पटेल का खेत है रमाशंकर सिंह पटेल का 5 बीघा का गेहूं काटकर बोझ बनकर खेत में थ्रेसर रिंग के लिए रखा गया था और रामदुलार सिंह का हार्वेस्टिंग होकर गेहूं खलिहान में रखा था तथा बनारसी का 5 बीघे का भूसा भी था बुधवार की दोपहर 1:30 बजे आग लगने से तीनों किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ प्रशासन से मुआवजे की मांग