राजनगर: संजय सिंह गंगवार ने मधुबनी में कहा, मुंबई की बरसात और तेजस्वी की बात एक समान
बुधवार की दोपहर 3 बजे मधुबनी शहर के चंद्रा कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने महागठबंधन सरकार और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “मुंबई की बरसात और तेजस्वी की बात दोनों एक समान हैं, कब आएं और कब जाएं कोई भरोसा नहीं।”