बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के चंदनपुर रेंज में वन विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन पर सोरों व बदायूं जिले की कटरी पर ग्रामीणों ने कब्जा कर फसल उगा ली है। सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्री डेढ़ बजे के आसपास वनविभाग की टीम गंगा पार इलाके में भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची । तभी कब्जेदारों में शामिल ग्रामीणों की भीड़ ने मारपीट कर दी और दो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी ।