हाथरस: कस्बा मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने बने घर के बाहर खड़ी बाइक और मुख्य गेट को कार ने मारी टक्कर, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कस्बा मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने बने एक घर के बाहर खड़ी बाइक व घर के गेट को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक सहित कार को हिरासत में ले लिया।