मैहर: आठ माह से अधर में लटकी सीवर लाइन परियोजना, मुक्तिधाम मार्ग बना खतरे का रास्ता
मैहर। नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित मुक्तिधाम मार्ग पर चल रही सीवर लाइन परियोजना पिछले लगभग आठ माह से अधूरी पड़ी है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खोदे गए गड्ढे अब बड़ा आकार ले चुके हैं। जिसे लेकर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात दुवेदी ने खड़े किए सवाल।