बक्सर- पटना फोरलेन-922 पर सोमवार को लगभग 6:30 बजे पूर्वाह्न में एक दर्दनाक हादसा हुआ। औद्योगिक क्षेत्र थाना के कतकौली मैदान गेट के नजदीक एक बालू लदे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत भरौली निवासी रमानंद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।