अमरोहा: अमरोहा जिले में डेंगू से 15 लोग पीड़ित, ब्लीडिंग और 30 हजार से कम प्लेटलेट्स पर खतरा
Amroha, Amroha | Oct 13, 2025 अमरोहा जिले में डेंगू बुखार ने तेजी से दस्तक दी है। एलाइजा जांच में अभी तक 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। उपचार के बाद सभी डेंगू पीड़ित स्वस्थ हो गए हैं। बहरहाल, डेंगू का खतरा बरकरार है। इसमें तेजी के साथ मरीजों के शरीर की प्लेटलेट्स घटती है। लेकिन, खतरा तब अधिक होता हे जब मरीज को ब्लीडिंग व 30 हजार से कम प्लेटलेट्स रह गई हों।