शामली: शामली CHC के कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी
Shamli, Shamli | May 10, 2026 रविवार की दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली CHC की इमरजेंसी के पास स्थित कमरा नंबर 7 में अचानक शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया लेकिन कक्ष में खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जलकर नष्ट हो गई।