कालाढूंगी: कालाढूंगी पुलिस ने कथित सौतेले पिता को पॉक्सो में किया गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कालाढूंगी पुलिस ने कथित सौतेले पिता को पॉक्सो में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले एक सौतेला पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।